Sunday, 13 September 2026
गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी का शानदार प्रदर्शन, नए कीर्तिमान स्थापित

गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी का शानदार प्रदर्शन, नए कीर्तिमान स्थापित

गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी का शानदार प्रदर्शन, नए कीर्तिमान स्थापित 

जालन्धर  - एस एन एन

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज, लाडोवाली रोड ने विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

कॉलेज की ओ.एस.डी. प्रो. (डॉ.) नवजोत कौर ने बताया कि कॉलेज के प्रबंधन विभाग के एम.बी.ए. फाइव ईयर इंटीग्रेटेड प्रोग्राम (एफ.वाई.आई.पी.) के विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय की दिसंबर 2025 तथा मई 2026 की सेमेस्टर परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई विश्वविद्यालय स्थान प्राप्त कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि दिसंबर 2025 की परीक्षाओं में एम.बी.ए. एफ.वाई.आई.पी. पांचवें सेमेस्टर के छात्र राहुल सलहोत्रा ने 9.33 एस.जी.पी.ए. के साथ विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रभजोत ने 9.25 एस.जी.पी.ए. के साथ द्वितीय तथा तीशा कनोजिया ने 9.17 एस.जी.पी.ए. के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। इस प्रकार कॉलेज के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की पहली तीनों रैंक अपने नाम कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की।

प्रो. (डॉ.) नवजोत कौर ने आगे बताया कि मई 2026 की सेमेस्टर परीक्षाओं में भी विद्यार्थियों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखा। प्रभजोत और राहुल सलहोत्रा ने 9.00 एस.जी.पी.ए. के साथ संयुक्त रूप से विश्वविद्यालय में चौथा स्थान प्राप्त किया, जबकि तीशा कनोजिया ने 8.83 एस.जी.पी.ए. के साथ पांचवां स्थान हासिल किया।

उन्होंने बताया कि अन्य विद्यार्थियों ने भी विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया। दिसंबर 2025 की परीक्षाओं में रवीना और ऋषि ने संयुक्त रूप से आठवां, एकता शर्मा और दिशिता ने संयुक्त रूप से नौवां तथा तनिषा ने दसवां विश्वविद्यालय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार मई 2026 की परीक्षाओं में एकता शर्मा ने आठवां, जबकि रवीना और दिशिता ने संयुक्त रूप से दसवां विश्वविद्यालय स्थान हासिल किया।

प्रो. (डॉ.) नवजोत कौर ने कहा कि ये परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ-साथ प्रबंधन विभाग के शिक्षकों के निरंतर प्रयासों का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज, जालंधर हमेशा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्ध रहा है तथा ये शानदार परिणाम उसी प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं।

इस अवसर पर डॉ. आशीष अरोड़ा, डॉ. संजीव अरोड़ा, डॉ. नेहा कालड़ा, डॉ. दीक्षा, हितेश, एकासदीप सिंह तथा दीप्ति ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

Published on: 05 Aug 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111