फगवाड़ा में जेसीबी पुल पर दो ट्रकों में भीषण टक्कर
ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त- ट्रक हवा में सड़क के नीचे लटका
मौके पर.पहूँच पुलिस, क्रेन से करवाया रास्ता साफ
फगवाड़ा । एस एन एन
लुधियाना से जालंधर की ओर लौट रहे दो ट्रकों की आपस में.फगवाड़ा जेसीबी मिल के करीब पुल.पर भीषण टक्कर होने की खबर है। बताया जा रहा है कि आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी और उसके पीछे चला आ रहा आगे चल रहे ट्रक से टक्कर के बीच जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
ट्रक चालक अंकित ने बताया कि वह गोबिंदगढ़ मंडी से खाली ट्रक लेकर डायवर्ट साइड से जालंधर की ओर जा रहा था। ट्रक के आधे हिस्से में बिस्कुट लदे हुए थे। उसके आगे चल रहे एक कार चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के कारण उसे भी ब्रेक लगानी पड़ी।
जबकि दूसरे ट्रक चालक इंद्रजीत सिंह फिल्लौर से जालंधर जा रहा था और पीछे से पुल पर ट्रक चढ़ा रहा था। आगे वाले ट्रक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने के कारण उसने भी ब्रेक लगाई, लेकिन ट्रक लोड होने के कारण नियंत्रण बिगड़ गया और पीछे से टक्कर मारते हुए ट्रक सड़क के नीचे हवा में लटक गया।
दुर्घटना के बाद एक ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसे पुलिस ने क्रेन की मदद से सड़क के किनारे करवाया।
घटना के दौरान दूसरा ट्रक चालक मौके से चला गया था, जिसे 3 किलोमीटर की दूरी पर काबू किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बीच समझौते को लेकर बातचीत जारी है।
ट्रक चालक इंद्रजीत सिंह ने प्रशासन से नुकसान की भरपाई की मांग की है।