Wednesday, 4 November 2026
एचएमवी नें मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

एचएमवी नें मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

एचएमवी नें मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस 

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर विद्यार्थियों ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

जालंधर। एस एन एन 

हंस राज महिला महाविद्यालय (एचएमवी) तथा एचएमवी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्र परिषद की ओर से प्राचार्या डॉ. एकता खोसला के कुशल मार्गदर्शन में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय एकता की शपथ के साथ हुआ। इसके बाद हेड गर्ल कमलप्रीत ने राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व पर संक्षिप्त संबोधन दिया। सेजल और खुशदीप ने देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को उजागर करती कविताओं का पाठ किया, जबकि मानसी ने एकता और आपसी भाईचारे के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भारत के नक्शे की आकृति बनाकर विविधता में एकता का संदेश दिया।

प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर विविधताओं का सम्मान करना चाहिए तथा सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों का अनुसरण करते हुए एक सशक्त और एकजुट राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना और अधिक प्रबल हुई।

Published on: 01 Nov 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111