Wednesday, 4 November 2026
चंडीगढ़-कुल्लू-मनाली मुख्य मार्ग  हिमाचल की सीमा पर एक दर्दनाक सड़क हादसा

चंडीगढ़-कुल्लू-मनाली मुख्य मार्ग  हिमाचल की सीमा पर एक दर्दनाक सड़क हादसा

चंडीगढ़-कुल्लू-मनाली मुख्य मार्ग  हिमाचल की सीमा पर एक दर्दनाक सड़क हादसा

गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी -  चार लोगों की मौत

चंडीगढ़ । बी बी आई टी न्यूज 

चंडीगढ़-कुल्लू-मनाली मुख्य मार्ग पर स्थित गांव देहणी के पास बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। साउंड का सामान लेकर जा रही एक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर फैल गई। हिमाचल की सीमा के पास ये हादसा हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक साउंड सिस्टम से लदी गाड़ी में सवार लोग कुल्लू में दशहरा मेले के दौरान प्रसिद्ध पंजाबी गायक सतिंदर सरताज के कार्यक्रम के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गांव देहणी के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चारों लोगों की जान चली गई।

हादसे के बाद मौके पर बचाव अभियान शुरू किया गया। खाई की गहराई और गाड़ी के बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब ढाई घंटे की कड़ी मेहनत के बाद गाड़ी के क्षतिग्रस्त केबिन से मृतकों के शवों को बाहर निकाला गया। घटना की सूचना मिलने पर कीरतपुर साहिब पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Published on: 29 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111