बनारस रेल इंजन कारखाना पहुंचे रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव
रेलमंत्री ने रेल कर्मचारियों के बीच बैठकर किया दोपहर का भोजन
बनारस । बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के दौरे पर आए माननीय केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी ने कर्मचारी कैंटीन में कर्मचारियों के साथ बैठकर दोपहर का भोजन किया। औपचारिकताओं से परे कर्मचारियों के बीच बैठकर भोजन करने और उनसे सहज एवं आत्मीय बातचीत करने का उनका यह अंदाज बरेका परिवार के लिए एक विशेष एवं यादगार क्षण बन गया।
भोजन के दौरान रेल मंत्री जी कर्मचारियों से उनकी कार्यप्रणाली, कार्यस्थल के अनुभवों, कैंटीन में उपलब्ध खानपान की सुविधाओं तथा उनसे जुड़े विभिन्न सुझावों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कर्मचारियों के साथ खुलकर संवाद किया और उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना। देश के रेल मंत्री को अपने बीच बैठकर भोजन करते और सहजता से बातचीत करते देख कर्मचारियों में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता देखने को मिली।
कर्मचारी किसी भी संस्थान की वास्तविक शक्ति और उसकी प्रगति के आधार होते हैं। उनके बीच पहुंचकर उनके साथ भोजन करना, उनके अनुभवों को समझना और उनकी बातों को महत्व देना कर्मचारी सम्मान, आपसी विश्वास और सहभागितापूर्ण कार्यसंस्कृति का एक प्रेरक उदाहरण है।
यह केवल साथ बैठकर भोजन करने का अवसर नहीं था, बल्कि नेतृत्व और कर्मचारियों के बीच आत्मीय जुड़ाव, अपनत्व एवं संवाद का एक खूबसूरत क्षण था। रेल मंत्री की इस सहज एवं आत्मीय पहल ने बरेका के कर्मचारियों के मन में विशेष प्रसन्नता और गौरव का भाव पैदा किया। निश्चित रूप से यह मुलाकात बरेका परिवार के लिए लंबे समय तक यादगार रहेगी।