Wednesday, 4 November 2026
बनारस–नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस की उद्घाटन सेवा का निरीक्षण

बनारस–नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस की उद्घाटन सेवा का निरीक्षण

बनारस–नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस की उद्घाटन सेवा का निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया उद्घाटन सेवा का निरीक्षण

उत्तर प्रदेश। बी बी आई टी न्यूज 

 उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी दित्यनाथ ने माननीय केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ बनारस–नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस की उद्घाटन सेवा के दौरान ट्रेन का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर दोनों नेताओं ने ट्रेन की सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस को आधुनिक रेल परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। यह सेवा यात्रियों को आरामदायक एवं सुविधाजनक रेल यात्रा का अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है।

भारतीय रेलवे में आधुनिक तकनीक, बेहतर यात्री सुविधाओं और तेज रेल संपर्क के विस्तार की दिशा में वंदे भारत जैसी रेल सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसी पहल से देश के प्रमुख शहरों के बीच रेल कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने तथा यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।

Published on: 01 Nov 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111