बुजुर्ग महिला को नेकी करना ओर मुसीबत मोल लेना हुआ साबित
महिला को मदद के नाम से रोका,बातों में उलछाया, रुमाल सुंघाया और 4 तोले की चूड़ियां लेकर हुआ फरार
घटना सीसीटीवी में कैद, पुलिस जांच में जुटी
जालन्धर - एस एन एन
दिलबाग नगर में राधा कृष्ण मंदिर के पास एक महिला को बुजुर्ग व्यक्ति की मदद करना पड़ भारी गया, क्योंकि शातिर बुजुर्ग व्यक्ति ने महिला को अपने बातों में उलझाकर उसकी 4 तोले की सोने की चूड़ियां और गहने लेकर फरार हो गया। यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
बुजुर्ग महिला के लिए नेकी करना और मुसीबत मोल लेना उस समय साबित हुआ जब महिला मंदिर में माथा टेकने के लिए गई थी। इस दौरान 100 मीटर दूरी पर महिला को बुजुर्ग रोकता है और उससे खाने के लिए पैसे मांगता है। जिसके बाद महिला को बातों में उलझा लेता है और उसके बाद 2 लोग एकत्रित हो जाते है। इसी दौरान दोनों महिला से चूड़ियां और अन्य गहने लेकर बाइक पर दोनों फरार हो गए।
पीड़ित बुजुर्ग महिला अंजना शर्मा ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति ने उनसे खाना खाने के लिए पैसे मांगे। इस दौरान वह महिला से बाते करने लगा और महिला को रुमाल थमा दिया। रुमाल सूंघने के बाद उसे कुछ पता नहीं चल पाया। उसे नहीं पता कि कब उसकी बाजुओं से साढ़े 4 तोले की चूड़ियां लेकर आरोपी फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही थाना के एडिशनल एस एच ओ गुरदीप चंद मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। उन्होंने बताया कि 70 अंजना शर्मा दिलबाग नगर की रहने वाली है और वह मंदिर के पास गौशाला में रोटी डालने के लिए जा रही थी। इस दौरान बाइक पर सवार नौजवान और अन्य व्यक्ति ने कोई चीज सुंगाई। जिसके बाद महिला के बाजुओं से चूड़ियां लेकर फरार हो गए।
पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जा रहा है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।