Sunday, 13 September 2026
बेहतर सुरक्षा हालात से अमेरिकी पर्यटकों के भारत आने का रास्ता साफ होना चाहिए - गोर

बेहतर सुरक्षा हालात से अमेरिकी पर्यटकों के भारत आने का रास्ता साफ होना चाहिए - गोर

उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर  -  जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा

बेहतर सुरक्षा हालात से अमेरिकी पर्यटकों के भारत आने का रास्ता साफ होना चाहिए - गोर

जम्मू-कश्मीर/ श्रीनगर  - बी बी आई  टी डेस्क 

अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा है.

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने को पाकिस्तान को बड़ा संदेश देते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा है ,यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से श्रीनगर में मुलाकात के बाद संकेत दिया कि वॉशिंगटन जम्मू-कश्मीर के लिए अपनी ट्रैवल वॉर्निंग की समीक्षा कर सकता है। उन्होंने कहा कि बेहतर सुरक्षा हालात से इस इलाके में अमेरिकी पर्यटकों के आने का रास्ता साफ होना चाहिए।

गोर ने कहा, ''हमने आर्थिक सहयोग को और मजबूत करने और ऐसे अवसर पैदा करने के तरीकों पर चर्चा की जिनसे हमारे दोनों देशों को आपसी फायदा हो.'' उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा है. यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है.

Published on: 19 Aug 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111