Wednesday, 4 November 2026
भतीजे ने की बूआ के घर के बाहर फायरिंग

भतीजे ने की बूआ के घर के बाहर फायरिंग

भतीजे ने की बूआ के घर के बाहर फायरिंग 

गुरप्रीत सिंह गोपी के रूप मैं हूई आरोपी की पहचान 

पुलिस जल्दी करेगी आरोपी को गिरफ्तार- डीएसपी खैरा

मोगा - एस एन एन 

मोगा जिले के बाघापुराना के अंतर्गत गांव बुध सिंह वाला के एनआरआई के घर के बाहर फायरिंग का मामला सामने आया है। जहां रणधीर सिंह के घर के गेट पर एक ड्राइवर ने फायरिंग कर दी। गोली मारने की पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और घटना को अंजाम देने के बाद स्कॉर्पियो सवार मौके से फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक जिस घर के बाहर फायरिंग हुई उस घर के सदस्य बाहर गए हुए थे। इस घटना के दौरान कोई भी घायल नहीं हुआ। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

डीएसपी बाघापुराना जसविंदर सिंह खैरा ने बताया कि पुलिस को 112 नंबर के जरिए गांव बुध सिंह वाला निवासी रणधीर सिंह के घर पर गोली चलने की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक फायरिंग रणधीर सिंह के साले के बेटे ने की है। उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों के बच्चों के बीच प्रतिद्वंद्विता थी।

आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह गोपी निवासी कोटला राय सिंह वाला के रूप में हुई है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच कर रही है। डीएसपी ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Published on: 15 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111