भारतीय थल सेना के वरिष्ठ अधिकारी ने मुख्यमंत्री आवास पर की शिष्टाचार भेंट
चण्डीगढ़ - बी बी आई टी डेस्क
भारतीय थल सेना के वरिष्ठ अधिकारी एवं मास्टर जनरल सस्टेनेंस लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह औजला जी ने आज संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री आवास) पहुंचकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आत्मीय भेंट की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह औजला जी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। दोनों के बीच राष्ट्रसेवा, सैन्य क्षेत्र तथा देशहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा एवं सेवा के लिए भारतीय सशस्त्र बलों का समर्पण और योगदान अत्यंत गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायी है। सैन्य क्षेत्र में लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप सिंह औजला जी का दीर्घ एवं समृद्ध अनुभव देशसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
इस दौरान राष्ट्रसेवा और सैन्य परंपराओं के प्रति सम्मान एवं आपसी सौहार्द का भाव प्रमुखता से रहा।