Sunday, 13 September 2026
भारतीय रक्षा संपदा सेवा 2025 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की भेंट

भारतीय रक्षा संपदा सेवा 2025 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की भेंट

भारतीय रक्षा संपदा सेवा 2025 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की भेंट

नई दिल्ली  - बी बी आई  टी डेस्क

भारतीय रक्षा संपदा सेवा 2025 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने माननीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। ये प्रशिक्षु अधिकारी राष्ट्रीय रक्षा संपदा प्रबंधन संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

भेंट के दौरान रक्षा संपदा के प्रभावी प्रबंधन, छावनी क्षेत्रों के प्रशासन तथा नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। रक्षा मंत्री ने प्रशिक्षु अधिकारियों को उनके भावी दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं तथा रक्षा संपदा के कुशल, पारदर्शी और जन-केंद्रित प्रबंधन के महत्व पर बल दिया।

राजनाथ सिंह ने अधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे अपने कार्यक्षेत्र में व्यावसायिक दक्षता, ईमानदारी और उत्तरदायित्व की भावना के साथ कार्य करते हुए रक्षा भूमि एवं छावनी प्रशासन के बेहतर प्रबंधन में योगदान देंगे।

यह मुलाकात प्रशिक्षु अधिकारियों के लिए प्रेरणादायक रही और उन्हें देश की रक्षा संपदा एवं छावनी प्रशासन से संबंधित महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से निभाने के लिए मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

Published on: 20 Aug 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111