Saturday, 19 September 2026
भारत-कनाडा संबंधों को और मजबूत करने पर जोर देने पर चर्चा

भारत-कनाडा संबंधों को और मजबूत करने पर जोर देने पर चर्चा

भारत-कनाडा संबंधों को और मजबूत करने पर जोर देने पर चर्चा 

नितिन नवीन ने सेवा संकल्प अभियान’ के बारे में जानकारी दी

नई दिल्ली - बी बी आई टी न्यूज 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भाजपा मुख्यालय में भारत में कनाडा के उच्चायुक्त महामहिम क्रिस्टोफर कूटर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

बैठक के दौरान नितिन नवीन ने कनाडाई उच्चायुक्त को भाजपा के जमीनी स्तर तक फैले संगठनात्मक ढांचे तथा पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के बारे में जानकारी दी।

दोनों पक्षों ने भारत-कनाडा संबंधों में सकारात्मक गति और द्विपक्षीय सहयोग की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया। चर्चा में कुशल कार्यबल की आवाजाही, खनन एवं ऊर्जा, शिक्षा तथा महत्वपूर्ण खनिजों जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर विशेष रूप से बातचीत हुई।

बैठक में हाल के दिनों में दोनों देशों के बीच हुए आधिकारिक एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधिमंडलों के आदान-प्रदान का भी उल्लेख किया गया। दोनों पक्षों ने माना कि भारत और कनाडा के बीच राजनीतिक, आर्थिक तथा जन-जन के संबंधों को और मजबूत करना दोनों देशों के व्यापक हित में महत्वपूर्ण है।

मुलाकात के दौरान दोनों देशों के बीच सहयोग के नए अवसरों को आगे बढ़ाने तथा आपसी संबंधों को अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता पर सहमति व्यक्त की गई।

Published on: 19 Sep 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111