बिहार कैडर के जितेंद्र कुमार होंगे आरपीएफ के नये महानिदेशक
वर्तमान डीजी सोनाली मिश्रा से 31अक्टूबर को लेंगे चार्ज
नई दिल्ली - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
केंद्र सरकार ने बिहार कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी जितेंद्र कुमार को रेलवे सुरक्षा बल का नया महानिदेशक नियुक्त किया है।
जितेन्द्र कुमार वर्तमान डीजी सोनाली मिश्रा का स्थान लेंगे और उनका कार्यकाल 31 अक्टूबर 2026 को समाप्त होने पर पदभार संभालेंगे। जितेन्द्र कुमार का कार्यकाल 31 मार्च 2030 तक या अगले आदेश तक रहेगा।
जितेन्द्र कुमार बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के महानिदेशक तथा केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही बहाली के अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।
पूर्व डीजी सोनाली मिश्रा रेलवे सुरक्षा बल पद को संभालने वाली पहली महिला अधिकारी थीं।