भाजपा पंजाब महिला मोर्चे की सदस्यों ने पंजाब प्रदेश प्रधान केवल सिंह ढिल्लो से मुलाकात की
चंडीगढ़ - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
पंजाब भाजपा महिला मोर्चा की कोर कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष बीबा जय इन्द्र कौर जी के नेतृत्व में भाजपा पंजाब अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों जी के निवास स्थान पर में उनसे शिष्टाचार मुलाकात की। उनके साथ पंजाब महिला मोर्च की मुख्य वक्ता शैली खन्ना भी मौजूद रही।
इस अवसर पर संगठनात्मक विषयों, महिला मोर्चा की आगामी गतिविधियों एवं पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
माननीय नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से महिला मोर्चा पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन की मजबूती एवं जनसेवा के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।