Saturday, 19 September 2026
भाजपा ने की ‘पंजाब नशामुक्त यात्रा’ की शुरुआत,30 को समापन

भाजपा ने की ‘पंजाब नशामुक्त यात्रा’ की शुरुआत,30 को समापन

भाजपा ने की ‘पंजाब नशामुक्त यात्रा’ की शुरुआत,30 को समापन 

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व पंजाब प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने दिखाई हरी झंडी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन नशे से पीड़ित परिवारों से मिले 

भाजपा का नारा — “नशा मुकाना सारा”

पठानकोट - रमेश महेन्द्रू 

पंजाब को नशे के दुष्प्रभाव से मुक्त करने और नशे के खिलाफ जन-जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी पंजाब द्वारा ‘नशामुक्त पंजाब यात्रा’ का शुभारंभ किया गया।

पठानकोट के माधोपुर स्थित एकता स्थल से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

यात्रा के शुभारंभ से पहले भाजपा नेताओं ने नशे से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी पीड़ा एवं समस्याओं को सुना। नशे के कारण अपने परिवार के सदस्यों को खो चुके परिवारों ने अपने अनुभव साझा किए और पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए प्रभावी प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल किसी एक व्यक्ति या संगठन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को इसमें अपनी भूमिका निभानी होगी। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सहयोग को बढ़ावा देना जरूरी है।

भाजपा द्वारा इस अभियान का संदेश “ भाजपा दान नारा - नशामुक्त सारी ” रखा गया है। पार्टी के अनुसार यह यात्रा पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेगी और नशे के खिलाफ सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देगी।

रिपोर्टों के अनुसार अभियान के तहत चार यात्राएं पंजाब के विभिन्न हिस्सों से निकलेंगी और राज्य के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। यात्राओं का समापन 30 सितंबर को जालंधर में प्रस्तावित है।

इस मौके भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पंजाब प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लो, पूर्व.केबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया,राजेश बाघा,अनिल सच्चर, अमरजीत सिंह अमरी,रवनीत सिंह बिट्टू, अश्वनी शर्मा व अन्य उपस्थित हुए। 

Published on: 19 Sep 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111