भाजपा की सरकार बनाओ, डबल इंजन सरकार डबल स्पीड से तरक्की विकास करवायेगी - अशोक मित्तल
जालन्धर के भाजपा पार्षदों के वार्डो के विकास के लिए राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल का तोहफा
37.50 लाख रुपये देने का किया ऐलान
जालन्धर - एस एन एन
जालंधर नगर निगम के अंतर्गत भाजपा के निर्वाचित पार्षदों के वार्डों में स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल ने 37 लाख 50 हजार रुपये की राशि देने का वादा किया। इस राशि से भाजपा के सभी विजयी पार्षदों के वार्डों में जरूरत के अनुसार स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे लोगों को अंधेरे से राहत मिलेगी और शहर की सुरक्षा एवं बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा।
जालंधर भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की व भाजपा पार्षद दल के नेता मनजीत सिंह टीटू के साथ राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल से मुलाकात की व जालंधर के विकास के लिए दी गई राशि के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि वार्डों में स्ट्रीट लाइटें लगने से आम जनता को सुविधा मिलेगी और रात के समय आवागमन अधिक सुरक्षित होगा।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल ने कहा कि जनता को बेहतर सुविधाएं देना और शहरों का विकास करवाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। जालंधर के वार्डों में स्ट्रीट लाइटों के लिए 37.50 लाख रुपये उपलब्ध करवाने का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए जनहित को प्राथमिकता दी जानी चाहिए और जनप्रतिनिधियों को जनता की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर काम करना चाहिए।