भाजपा की नशा मुक्त यात्रा पर भाजपा नेता का कटाक्ष
नशे को न बनाओ राजनीतिक तमाशा - सुखमिन्द्रपाल सिंह ग्रेवाल भूखड़ी कलां
चंडीगढ़ - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
भाजपा की ओर से 18 सितंबर से शुरू होने वाली नशा मुक्त पंजाब यात्रा पर भाजपा पार्टी के ही वरिष्ठ राष्ट्रीय नेता सुखमिन्द्रपाल सिंह ग्रेवाल भूखड़ी कलां ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पर तीखा हमला बोला है। ग्रेवाल ने कहा कि अमित शाह जी, पंजाब के नशे के संकट को राजनीतिक तमाशा मत बनाइए, कार्रवाई कीजिए, जांच करवाइए और पंजाब को जवाब दीजिए।
ग्रेवाल ने सोशल मीडिया पर अमित शाह से सवाल किया कि सीमा से 50 किलोमीटर तक का क्षेत्र केन्द्रीय सुरक्षा बलों के अधीन आता है, तो बाहर से नशा आने की जिम्मेदारी किसकी है? पहले रात में ड्रोन से नशा आता था, अब दिन में भी आ रहा है, फिर गृह मंत्रालय क्या कर रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा निकालना विपक्ष का काम है, सरकार का काम कार्रवाई करना है।
हाईकोर्ट में जस्टिस अजीत सिंह बैंस की रिपोर्ट और 6000 करोड़ के ड्रग मामले की एफआईआर मौजूद है, उस पर कार्रवाई क्यों नहीं होती। ग्रेवाल ने परमिन्द्र सिंह बराड़ और बौनी अजनाला का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि रिपोर्ट के पेज 11 पर इनका जिक्र है, फिर भी इन्हें भाजपा में जिम्मेदारियां और वाई प्लस सुरक्षा दी गई है और दिल्ली के नेता मनजिंन्द्र सिंह सिरसा से इनके नजदीकी संबंध हैं। क्या ऐसे नेताओं को मंच पर खड़ा कर उन माताओं के जख्म कुरेदे जाएंगे जिनके बच्चे नशे की भेंट चढ़ गए।
उन्होंने याद दिलाया कि 2015 में उन्होंने खुद नशे के खिलाफ यात्रा निकाली थी, जिसमें 1000 से ज्यादा वाहन शामिल हुए थे, लेकिन भाजपा ने उसे अपनी यात्रा नहीं माना। आज की यात्रा में ऐसा क्या खास है। ग्रेवाल ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश पर बनी एसआईटी की 4 में से 3 रिपोर्ट सार्वजनिक हो चुकी हैं। पंजाब के लोग सब समझते हैं। उन्होंने मांग की कि पंजाब आने से पहले दिल्ली में बैठकर ही जांच कर कार्रवाई की जाए।