भाजपा जालंधर की संगठनात्मक बैठक आयोजित
राकेश गुप्ता को बूथ मैनेजमेंट सेल का कन्वीनर नियुक्त किया
जालन्धर । एस एन एन
भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी के जिला कार्यालय शीतला मंदिर में जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी नवनियुक्त मंडल प्रधान, विधानसभा प्रभारी एवं मंडल प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।इस
बैठक के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने राकेश गुप्ता को भाजपा के बूथ मैनेजमेंट सेल का कन्वीनर नियुक्त किया।उन्होंने कहा कि सभी नवनियुक्त मंडल प्रधानों एवं प्रभारियों की जिम्मेदारी है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को सक्रिय बनाएं, नए कार्यकर्ताओं को पार्टी के साथ जोड़ें और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाएं।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर महिला मोर्चा अध्यक्ष शैली खन्ना, प्रैस सेक्रेट्री कुमार बृजेश, उपाध्यक्ष मीनू शर्मा, मनीष विज ,अश्वनी भंडारी, राजेश कपूर , राकेश गुप्ता महेंद्र भगत, प्रमोद कश्यप, शालू,किरण भगत,अमित वर्मा,संदीप कुमार,बलजीत प्रिंस ,गौरव कपूर, संजू शर्मा जोली बेदी,दीपक कुमार, रणजीत सिंह, अजय कुमार, वरुण दुबे, हिमांशु शर्मा,मनन पाषाण ,गुरदीप सिंह, मुनीश वल,तरुण, सुनील चोपड़ा, राजेश कुमार ,गुरप्रीत सिंह, अजय ठाकुर, गोल्डी भाटिया, सनी शर्मा , ललित बब्बू, ऋषभ, कुणाल शर्मा,हरप्रीत सिंह ।