Wednesday, 4 November 2026
भाजपा जिला जालंधर शहरी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष राजेश कपूर ने पूर्व प्रदेश सचिव अनिल सच्चर से की मुलाकात

जालन्धर  - एस एन एन 

भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी के नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्री राजेश कपूर ने भाजपा पंजाब के पूर्व प्रदेश सचिव श्री अनिल सच्चर से उनके सेंट्रल टाउन, जालंधर स्थित स्थानीय कार्यालय में मुलाकात की।

इस मुलाकात के दौरान पंजाब की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में विशेष रूप से पंजाब में नशे की समस्या को समाप्त करने तथा प्रदेश को नशामुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियानों पर विचार-विमर्श हुआ।

दोनों नेताओं ने नशे के दुष्प्रभावों से युवाओं को बचाने, समाज में जागरूकता बढ़ाने और पंजाब के उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर चर्चा की। इस दौरान प्रदेश के मौजूदा हालात और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार साझा किए गए।

बैठक का मुख्य उद्देश्य पंजाब के राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हुए जनहित और नशामुक्त पंजाब के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक पहल पर चर्चा करना रहा।

Published on: 26 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111