Wednesday, 4 November 2026
बांह-सीने पर पट्टियां बांधे आए नजर टाइगर श्रॉफ

बांह-सीने पर पट्टियां बांधे आए नजर टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ पर 5 राउंड फायरिंग

करणवीर मेहरा ने सुनाई घटना की आपबीती-सीने पर पट्टियां बांधे  नजरआए टाइगर श्रॉफ

लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी,बाइक बरामद, पुलिस ने शुरु की जांच 

मुम्बई  - बी बी आई टी न्यूज 

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई के जुहू इलाके में फायरिंग की घटना के बाद हड़कंप मच गया। घटना के बाद सामने आई तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दीं। घटना में उनके ड्राइवर समेत दो लोग घायल हुए। पुलिस ने बाइक बरामद कर जांच के लिए 15 टीमें गठित की हैं। वहीं, लॉरेंस गैंग के नाम से जिम्मेदारी लेने का दावा सामने आया है और सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार देर रात अभिनेता से मिलने उनके घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि टाइगर के हाथ में बारूद और कांच के टुकड़ों से चोट आई है।

इसमें दो संदिग्ध हमलावरों की तस्वीर सामने आने की खबर  है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद कर ली है। वहीं, लॉरेंस गैंग से जुड़े अनिल पंडित ने कथित तौर पर फायरिंग की जिम्मेदारी ली है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक शाम करीब 7 बजे मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर पांच राउंड फायरिंग की गई। घटना के समय अभिनेता के साथ उनके ड्राइवर फिरदौस मौजूद थे। फायरिंग में ड्राइवर के दाहिने हाथ में गोली लगी। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत ठीक बताई गई।

इसके अलावा उमेश चव्हाण नाम का एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

फायरिंग मामले में दो संदिग्ध युवकों की पहली तस्वीर सामने आने की बात कही जा रही है। तस्वीर में दोनों युवक सफेद शर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक ने प्यूमा के लोगो वाली काली कैप पहन रखी है।

पुलिस के मुताबिक फायरिंग के बाद आरोपी अपनी बाइक अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन के बाहर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बाइक बरामद कर ली है और उससे जुड़े सुरागों की जांच की जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस और मुंबई क्राइम ब्रांच ने जांच तेज कर दी है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए 15 पुलिस टीमें गठित किए जाने की जानकारी सामने आई है। फायरिंग के समय टाइगर के साथ मौजूद ड्राइवर का बयान भी दर्ज किया गया है।

इस घटना के बाद लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित की ओर से फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा सामने आया है। कथित संदेश में सलमान खान के साथ काम करने वालों को भी धमकी दिए जाने की बात कही गई है।

हालांकि, इस दावे की प्रामाणिकता और हमले से इसके संबंध की पुष्टि पुलिस जांच के आधार पर ही होगी। पुलिस ने मामले में तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद मुंबई के बांद्रा स्थित सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इससे पहले 14 अप्रैल 2024 को सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी की घटना हुई थी।

 

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग और सलमान खान को लेकर कथित धमकी के बाद पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है। मामले की जांच के साथ-साथ धमकी के दावों की भी पड़ताल की जा रही है।

घटना के समय अभिनेता करणवीर मेहरा की कार टाइगर श्रॉफ की कार के पीछे थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि मौके पर पहुंचने के बाद उन्हें खून के धब्बे दिखाई दिए। शुरुआत में उन्हें गोलियों की आवाज आतिशबाजी जैसी लगी, लेकिन बाद में लोगों की चीख-पुकार से घटना की गंभीरता का पता चला।

करणवीर के मुताबिक, घटनास्थल के आसपास कुछ बच्चे जन्मदिन की पार्टी मना रहे थे। गोली चलने के बाद लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन तब तक टाइगर अपने ड्राइवर के साथ वहां से जा चुके थे।

फिलहाल, मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही हैं। संदिग्धों की पहचान, फायरिंग के पीछे की वजह और कथित गैंग कनेक्शन की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Published on: 19 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111