Wednesday, 4 November 2026
असम की राजधानी गुवाहाटी के बोरा सर्विस एरिया स्थित होटल बिलास इन में अंधाधुंध गोलीबारी

असम की राजधानी गुवाहाटी के बोरा सर्विस एरिया स्थित होटल बिलास इन में अंधाधुंध गोलीबारी

असम की राजधानी गुवाहाटी के बोरा सर्विस एरिया स्थित होटल बिलास इन में अंधाधुंध गोलीबारी 

पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंता के अनुसार, यह खूनी संघर्ष संपत्ति विवाद से जुड़ा 

आरोपी घनकांत गोगोई गिरफ्तार, हथियार बरामद 

गुवाहटी। बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

असम की राजधानी गुवाहाटी के बोरा सर्विस एरिया स्थित होटल बिलास इन में अंधाधुंध गोलीबारी होने की खबर है। बताया जा रहा है कि होटल में अंधाधुंध फायरिंग के कारण एक महिला सहित 6 लोगोंके मरने की खबर है जबकि कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। जिसकी अभी तक कोई अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। फायरिंग में मरने वालों में होटल की मालकिन हेलेना भरली और उनका बेटा भी शामिल है।

पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंता के अनुसार, यह खूनी संघर्ष होटल के लीज (किराए) समझौते से जुड़े एक संपत्ति विवाद के कारण हुआ। आरोपी घनकांत गोगोई (जिसने होटल लीज पर ले रखा था) ने खुद .32-बोर के लाइसेंसी पिस्तौल से फायरिंग की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हथियार भी बरामद कर लिया है।

फोरेंसिक और वैज्ञानिक विशेषज्ञों की एक विशेष टीम घटनास्थल (होटल बिलास इन) पर पहुँची है। टीम पूरे क्राइम सीन की बारीकी से जाँच कर रही है और घटना से जुड़े वैज्ञानिक सबूत (बैलिस्टिक साक्ष्य और फिंगरप्रिंट्स) जुटा रही है।

पुलिस कमिश्नर डॉ. पार्थ सारथी महंता के अनुसार, गोलीबारी में कुल 6 लोगों को गोली लगी थी, जिनमें से 5 की मौत हो चुकी है। मरने वालों में से 4 लोग एक ही परिवार के हैं (जो होटल मालिक के पक्ष से थे) और 5वां मृतक उनके गाँव का रहने वाला था।

 इस हमले में एक व्यक्ति सत्येन पाठक (42 वर्ष) हैं, जो उसी गाँव के निवासी हैं। उनके कंधे में गोली लगी है और वर्तमान में गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि मुख्य आरोपी घनकांत गोगोई ने करीब एक साल पहले इस होटल को लीज (किराए) पर लिया था। तभी से मालिकाना हक और लीज एग्रीमेंट के पैसों को लेकर दोनों पक्षों में लगातार तनाव चल रहा था।

पलटन बाजार और हातीगांव पुलिस ने पूरे होटल परिसर को चारों तरफ से सील (कॉर्डन ऑफ) कर दिया है। आरोपी घनकांत गोगोई से हत्या के पीछे की सटीक कड़ियों और पूरी घटनाक्रम को रीक्रिएट करने के लिए सघन पूछताछ की जा रही है।

Published on: 27 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111