अरुणाचल प्रोजेक्ट बांध परियोजना के विरोध में हिंसक प्रदर्शन
प्रदर्शनकारियों नें पुलिस स्टेशन और कई पुलिस वाहनों में लगाई आग
अरुणाचल - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट और ऊपरी सियांग जिलों में प्रस्तावित 11,200 मेगावाट की सियांग अपर मल्टीपर्पज प्रोजेक्ट बांध परियोजना के विरोध में प्रदर्शन हिंसक हो गया है।
प्रस्तावित विशाल जलविद्युत परियोजना और 10 लोगों की हिरासत के खिलाफ 12 घंटे का बंद बुलाया गया था, जो बाद में हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों ने पासीघाट में नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन के एक कार्यालय, एक पुलिस स्टेशन और कई पुलिस वाहनों में आग लगा दी।
विधायक ओनी पन्यांग, वरिष्ठ विधायक निनोंग एरिंग और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष कलिंग मोयोंग के घरों में तोड़फोड़ और लूटपाट की खबरें हैं। कई सुरक्षाकर्मी और एक पत्रकार घायल हुए हैं। केंद्र सरकार ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नवी मुंबई से भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से आरएएफ के 250 जवानों को पासीघाट एयरलिफ्ट किया है।
मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और सरकार की ओर से सभी संगठनों के साथ बातचीत करने की पेशकश की है।