Wednesday, 4 November 2026
अमृतसर 3"एकड़ की कथित अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई

अमृतसर 3"एकड़ की कथित अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई

शहर में नियमों के विपरीत विकसित की जा रही कॉलोनियों पर रोक लगाना अनिवार्य  - कमिश्नर 

अमृतसर - बी बी आई टी न्यूज 

महानगर में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी है। नगर निगम कमिश्नर के आदेश पर बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने इंडिया गेट बाईपास के नजदीक दशमेश स्कूल के पास विकसित की जा रही करीब 3 एकड़ की कथित अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की। इस दौरान निगम अधिकारियों ने कॉलोनी में बनाई गई सड़कों को उखाड़ दिया।

अमृतसर नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर कॉलोनी में हुए निर्माण कार्यों की जांच की और कार्रवाई करते हुए सड़कों को हटाया। निगम की इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनियां काटने वालों में हलचल मच गई है।

इस.मौके  एटीपी सुखदेव वशिष्ठ, इंस्पेक्टर माधवी, सुखहरमन, प्रदीप, मंगत सिंह और विवेक मित्तल सहित बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी में बनी सड़कों पर बुलडोजर चला दिया।

शहर में बिना जरूरी मंजूरी के कॉलोनियां विकसित किए जाने से संबंधित मामलों में नगर निगम की कार्रवाई अहम मानी जा रही है। ऐसी कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से पहले लोगों को संबंधित विभाग से मंजूरी और जरूरी दस्तावेजों की जांच करने की सलाह दी जाती है।

नगर निगम की इस कार्रवाई के बाद अब देखना होगा कि शहर के अन्य इलाकों में भी अवैध कॉलोनियों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई जारी रहती है या नहीं।

Published on: 15 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111