Sunday, 13 September 2026
25 दिन में गैस बुकिंग का निर्देश देकर मोदी सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र की जनता को दी बड़ी राहत: अमरजीत अमरी

25 दिन में गैस बुकिंग का निर्देश देकर मोदी सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र की जनता को दी बड़ी राहत: अमरजीत अमरी

25 दिन में गैस बुकिंग का निर्देश देकर मोदी सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र की जनता को दी बड़ी राहत: अमरजीत अमरी

जालन्धर -रमेश महेन्द्रू 

देश में बीते दिनों गैस की कमी देखने मिली थी, जिसके चलते सरकार ने फैसला किया था कि अब एक गैस सिलेंडर की बुकिंग के 45 दिन बाद दूसरा सिलेंडर बुक किया जा सकेगा, लेकिन अब खुद केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र की जनता को राहत देते हुए गैस सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन में ही करने का पत्र जारी कर दिया है।

अमरी ने कहा कि शहरी क्षेत्रों को पहले ही राहत दे दी थी अब ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बड़ा फैसला किया है। इस बारे में पंजाब भाजपा के सचिव स. अमरजीत सिंह अमरी ने केंद्र सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि नई व्यवस्था 7 सितंबर से लागू कर दी गई है। अब किसी भी व्यक्ति को गैस सिलेंडर की बुकिंग दोबारा करने के लिए 45 दिनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि अब महज 25 दिन के भीतर ही दोबारा गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

 अमरी ने कहा कि मोदी सरकार ने सदैव जनता के हित में काम करते हुए फैसले लिए हैं और जब पूरी दुनिया में खाडी़ संकट के दौरान एलपीजी आपूर्ति का सामना कर रही थी तब भी भारत में लोगों को एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति की गई। अब जब हालात सुधरे हैं तो केंद्र सरकार ने 25 दिन में ही गैस बुकिंग करने का निर्देश दिया है। अमरी ने कहा कि हर घर में गैस का प्रयोग किया जाता है इसलिए यह राहत हर परिवार के लिए है। केंद्र सरकार ने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को ये बदलाव तुरंत लागू करने को कहा है।

Published on: 08 Sep 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111