Wednesday, 4 November 2026
18 नवंबर को जालंधर से शुरू होगी भाजपा की सामाजिक समरसता यात्रा - शीतल अंगुराल

18 नवंबर को जालंधर से शुरू होगी भाजपा की सामाजिक समरसता यात्रा - शीतल अंगुराल

18 नवंबर को जालंधर से शुरू होगी भाजपा की सामाजिक समरसता यात्रा - शीतल अंगुराल

3 दिसंबर को वाराणसी में होगा समापन

जालन्धर । एस एन एन 

भारतीय जनता पार्टी के पंजाब एससी मोर्चा के अध्यक्ष शीतल अंगुराल ने पार्टी की ओर से निकाली जा रही सामाजिक समरसता यात्रा के बारे में जानकारी साझा करते हुए कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे, समानता, सद्भावना और महापुरुषों के विचारों का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। यह यात्रा 18 नवंबर को जालंधर से शुरू होगी और 3 दिसंबर को वाराणसी में संपन्न होगी।

शीतल अंगुराल ने बताया कि पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित आठ राज्यों से होकर गुजरने वाली यह यात्रा लगभग 2,558 किलोमीटर का सफर तय करेगी। यात्रा के दौरान प्रतिदिन आठ प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें सामाजिक समरसता, सद्भावना और महापुरुषों के विचारों को प्रमुखता से उजागर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यात्रा के मार्ग में स्वच्छता अभियान भी चलाए जाएंगे और गुरु रविदास जी के मंदिरों में उनके जीवन एवं विचारधारा को दर्शाने वाली तस्वीरें लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा सामाजिक समानता और आपसी भाईचारे से जुड़े विचारों को लोगों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' के संकल्प के अनुरूप कार्य करती है। इसी उद्देश्य से समाज के हर वर्ग को साथ जोड़ना और उनका विश्वास हासिल करना पार्टी का लक्ष्य है।

Published on: 01 Nov 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111