श्री सिद्ध शक्तिपीठ मां त्रिपुरमालिनी धाम सदियों से श्रद्धा, भक्ति और सनातन परंपरा की अखंड ज्योति प्रज्वलित
51 शक्तिपीठों में से एक इस पावन धाम में आज दर्शन-पूजन करना मेरा सौभाग्य - अमित शाह
पंजाब/ जालन्धर - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
श्री सिद्ध शक्तिपीठ मां त्रिपुरमालिनी धाम सदियों से श्रद्धा, भक्ति और सनातन परंपरा की अखंड ज्योति प्रज्वलित किए हुए है। देश के गृहमंत्री अमित शाह ने अपने जालन्धर दौरे के दौरान पिछले दिनों श्री देवी तालाब मन्दिर पहूँच कर मां भगवती के दर्शन किये व पूजा अर्चना कर देश व पंजाब के मंगलमय व सुख शान्ति के लिए प्रार्थना भी की।
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि 51 शक्तिपीठों में से एक इस पावन धाम में आज दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ और मैं आज अपने आपको धन्य मानता हूँ। मां भगवती से सभी के कल्याण, सुख एवं समृद्धि की प्रार्थना की।
श्री देवी तालाब मन्दिर प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष शीतल विज,महासचिव राजेश विज, कोषाध्यक्ष पविन्द्र वहल,डा॰ सतपाल गुप्ता व पूर्व विधायक के डी भण्डारी सहित अन्य ने उनका स्वागत किया। मां भगवती के आशीर्वाद स्वरूप मां की लाल चुनरी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।