Sunday, 4 October 2026
कीर्त नगर मे एक महिला ने बुजुर्ग को मारी टक्कर - घायल

कीर्त नगर मे एक महिला ने बुजुर्ग को मारी टक्कर - घायल

कीर्त नगर मे एक महिला ने बुजुर्ग को मारी टक्कर - घायल 

नई दिल्ली - बी बी आई टी न्यूज 

दिल्ली के कीर्ति नगर में एक बुजुर्ग दंपति सड़क किनारे आपस में बातचीत करते हुए जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही  क्रेटा कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला सड़क किनारे जा गिरी, जबकि बुजुर्ग पुरुष उछल कर करीब 10 फीट दूर जाकर गिरा।

कार चला रही महिला को सड़क किनारे चल रहे बुजुर्ग दिखाई नहीं दिए या फिर हादसे के पीछे कोई अन्य वजह थी। दुर्घटना के बाद चालक महिला कार से बाहर निकली और घायल बुजुर्ग के पास पहुंची. वह उनकी हालत देखकर चिंतित और भावुक होने का दिखावा करने लगी।

हालांकि उसकी बेशर्मी तो तब सामने आई, जब बुजुर्ग दंपति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़े थे और उनके नाक-मुंह से खून बह रहा था, इसी बीच महिला मौके का फायदा उठाकर अपनी कार लेकर वहां से फरार हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे रोकने के लिए आवाज भी लगाई, लेकिन वह नहीं रुकी और घटनास्थल से निकल गई। स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग दंपति को ईलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया।

इस हादसे के बाद पुलिस ने मामले में 49 साल की नवलीन कौर को गिरफ्तार कर लिया है और हादसे में इस्तेमाल क्रेटा कार नंबर DL9CAR 2591 को जब्त कर लिया गया है। इस मामले में कीर्ति नगर थाने में FIR नंबर 260/26, दिनांक 2 अक्टूबर 2026 दर्ज की गई है. पुलिस ने भादस की धारा 281/125A के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और चालक महिला से पूछताछ कर रही है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक घायल बुजुर्ग दंपती के बच्चे अमेरिका में रहते हैं।

Published on: 04 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111