पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया बड़ा खुलासा
पंजाब में भाजपा ने सरकार बनानी है तो शिअद से गठबंधन जरुरी
उनकी कांग्रेस में वापिस जाने व शामिल होने की कोई योजना नहीं
कैप्टनं ने लंबे समय से जेल में बंद सिखों की रिहाई का किया समर्थन
चंडीगढ़ - बी बी आई टी डेस्क
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक निजी मीडिया आउटलेट को दिए साक्षात्कार में यह खुलासा किया है कि चार साल तक भाजपा में रहने के बावजूद उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ है। उन्होंने अपने कांग्रेस में शामिल होने की अफवाहों को नकारते हुए कहा कि उनकी अब उनकी कांग्रेस में वापिस जाने व शामिल होने की कोई योजना नहीं है।
कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा है कि 2027 के चुनावों में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलेगा। उन्होने भाजपा-शिअद गठबंधन की जोरदार वकालत की व कहा, “मैं पहला व्यक्ति था जिसने कहा कि दोनों दलों का गठबंधन होना चाहिए। यदि आप सरकार बनाना चाहते हैं, तो आपको अकालियों के साथ गठबंधन की आवश्यकता है, जो आपके पुराने सहयोगी हैं। दोनों दलों ने अतीत में दो-तीन बार एक साथ सरकार बनाई है, तो अचानक क्या गलत हो गया है? ”
कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने ‘वारिस पंजाब “संगठन की जेल में बंद खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह की रिहाई की भी माँग की। उन्होंने कहा, “उसे बाहर आने दें और चुनाव लड़ने दें और अगर वह जीत सकता है तो उसे जीतने दें।” आप उसे जितने लंबे समय तक जेल में रखेंगे, वह उतना ही लोकप्रिय होगा। उन्होंने लंबे समय से जेल में बंद सिखों की रिहाई का भी समर्थन किया, जिसमें जगतर सिंह हवारा भी शामिल थे, जो पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के लिए जेल में हैं।