Friday, 25 September 2026
जालन्धर-फिल्लौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा -  ट्रक चालक की मौके पर ही मौत

जालन्धर-फिल्लौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा -  ट्रक चालक की मौके पर ही मौत

जालन्धर-फिल्लौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा -  ट्रक चालक की मौके पर ही मौत

ट्रक को टक्कर मार ट्रैक्टर ट्रॉली चालक मौके से फरार,तलाश जारी 

जालन्धर - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज

जालन्धर-फिल्लौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा हेयर होटल के बिल्कुल सामने हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे ओवरब्रिज पार करने के बाद ट्रक का अगला टायर अचानक फट गया। ट्रक चालक कर्मजीत सिंह पुत्र मलकीत सिंह ट्रक को जैक लगाकर उसका अगला टायर बदल रहा था। इसी दौरान पीछे से पराली से लदी आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के कारण ट्रक को सहारा देने के लिए लगाया गया जैक खिसक गया और टायर बदल रहे चालक कर्मजीत सिंह ट्रक के अगले हिस्से/टायर की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना ट्रक के सह-चालक द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी जसविन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ईआर 112 को भी सूचित किया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल, फिल्लौर भेज दिया।

हादसे के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया था। पुलिस ने मौके पर सेफ्टी कोन लगवाकर यातायात को व्यवस्थित किया, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही सुचारु रूप से शुरू हो गई। पुलिस द्वारा क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटवाया गया।

बताया जा रहा है कि ट्रक को टक्कर मारने के बाद पराली से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश की जा रही है।

वहीं, ट्रक के सह-चालक को भी घायल अवस्था में अरोड़ा अस्पताल में दाखिल पाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों तथा फरार वाहन चालक के संबंध में आगे की जांच की जा रही है।

Published on: 25 Sep 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111