Wednesday, 23 September 2026
नगर निगम वार्ड नंबर 25 के विकास कार्यों का उद्घाटन पूर्व विधायक रजिन्द्र बेरी ने किया

नगर निगम वार्ड नंबर 25 के विकास कार्यों का उद्घाटन पूर्व विधायक रजिन्द्र बेरी ने किया

नगर निगम वार्ड नंबर 25 के विकास कार्यों का उद्घाटन पूर्व विधायक रजिन्द्र बेरी ने किया

सवाल सिर्फ विकास कार्यों के उद्घाटन का नहीं, सवाल लोकतांत्रिक मर्यादा और वार्डवासियों के अधिकार का है - बेरी

जालन्धर  - एस एन एन 

नगर निगम वार्ड नंबर 25 में लगभग ₹28.6 लाख की लागत से होने वाले सड़कों के विकास कार्यों का उद्घाटन पूर्व विधायक रजिन्द्र बेरी ने किया। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस वार्ड की चुनी हुई कांग्रेस पार्षद श्रीमती उमा बेरी जी की गैर-मौजूदगी में यह उद्घाटन क्यों किया गया।

रजिन्द्र बेरी ने कहा कि लोगों द्वारा चुने गए प्रतिनिधि को विकास कार्यों से दूर रखना लोकतांत्रिक प्रक्रिया और चुने हुए प्रतिनिधि के सम्मान से जुड़ा गंभीर सवाल है।

उमां बेरी ने कहा कि विकास कार्य किसी एक पार्टी या व्यक्ति की संपत्ति नहीं होते—ये वार्ड के लोगों का अधिकार और सरकारी धन से होने वाले कार्य हैं। इसलिए जरूरी है कि इन कार्यों में पूरी पारदर्शिता रखी जाए और स्थानीय चुने हुए प्रतिनिधि को भी उचित सम्मान दिया जाए।

सवाल सिर्फ उद्घाटन का नहीं, सवाल लोकतांत्रिक मर्यादा और वार्डवासियों के अधिकार का है।

Published on: 23 Sep 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111