Wednesday, 23 September 2026
जालंधर परागपुर में अमित शाह की 30 सितंबर को होगी नशा मुक्ति रैली

जालंधर परागपुर में अमित शाह की 30 सितंबर को होगी नशा मुक्ति रैली

जालंधर परागपुर में अमित शाह की 30 सितंबर को होगी नशा मुक्ति रैली

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे रैली को संबोधित

जालन्धर  - एस एन एन 

भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में आज परागपुर जी.टी. रोड स्थित रैली स्थल पर 30 सितंबर को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की प्रस्तावित विशाल नशा मुक्ति महारैली की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर हवन-यज्ञ, अरदास तथा हनुमान चालीसा का पाठ कर कार्यक्रम की सफलता एवं पंजाब की खुशहाली की कामना की गई।

उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाबियों की सुरक्षा, सुविधा और विकास की जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और सुशासन का नया अध्याय लिखा है और अब पंजाब को भी उसी विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का समय आ गया है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल, पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा एवं पूर्व विधायक शीतल अंगुराल, पूर्व संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी, भाजपा जिला जालंधर देहाती के अध्यक्ष जगबीर बराड़, प्रदेश सचिव कर्मजीत कौर चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, जिला महामंत्री राजेश कपूर, जिला सचिव एवं मीडिया प्रभारी अमित भाटिया, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज,, प्रमोद कश्यप, शैली खन्ना, मीनू शर्मा, अनु शर्मा, पार्षद राजीव धींगरा, कुंवर सरताज, पार्षद पति अमित सिंह, संध्या, तरविंदर सोई, योगेश मल्होत्रा, बाबू अरोड़ा, साहिल शर्मा, अजीत हरिया, वरुण नागपाल, गोल्डी भाटिया, दीपक टेलो, अजमेर सिंह बादल,  तथा हिमांशु शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Published on: 23 Sep 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111