Wednesday, 23 September 2026
बी.वॉक. ई-कॉमर्स एवं डिजिटल मार्केटिंग के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया

बी.वॉक. ई-कॉमर्स एवं डिजिटल मार्केटिंग के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया

बी.वॉक. ई-कॉमर्स एवं डिजिटल मार्केटिंग के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया

जालन्धर  - एस एन एन 

यूनिवर्सिटी कॉलेज, लाडोवाली रोड के बी.वॉक. (ई-कॉमर्स एंड डिजिटल मार्केटिंग) सेमेस्टर-2 के विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर द्वारा घोषित परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया है।

विद्यार्थिनी महक ने 8.46 एस.जी.पी.ए. हासिल कर विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए यूनिवर्सिटी टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। इसी प्रकार अरमानप्रीत ने 8.14 एस.जी.पी.ए. के साथ विश्वविद्यालय में छठा स्थान प्राप्त किया।

कॉलेज स्तर पर भी विद्यार्थियों ने शानदार परिणाम दर्ज किए। महक ने 8.46 एस.जी.पी.ए. के साथ पहला, अरमानप्रीत ने 8.14 एस.जी.पी.ए. के साथ दूसरा और मनदीप ने 7.71 एस.जी.पी.ए. के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर ओ.एस.डी. प्रो. (डॉ.) नवजोत कौर ने मेहनती और होनहार विद्यार्थियों को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों द्वारा अकादमिक क्षेत्र में हासिल की गई ये उपलब्धियां कॉलेज के लिए गर्व की बात हैं और ये अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत एवं लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगी।

ओ.एस.डी. ने विद्यार्थियों की इस सफलता के लिए विभागाध्यक्ष डॉ. सोनिया कुंद्रा तथा समूचे फैकल्टी सदस्यों के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का निरंतर मार्गदर्शन, विद्यार्थियों की मेहनत और कॉलेज द्वारा उपलब्ध करवाया जा रहा अकादमिक वातावरण ऐसी उपलब्धियों की मजबूत नींव है।

Published on: 23 Sep 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111