जालन्धर नार्थ में नये ट्यूबवेल का मेयर वनीत धीर ने किया उद्घाटन
जालन्धर - एस एन एन
जालंधर नॉर्थ हलके के इंचार्ज और मेयर वनीत धीर ने वार्ड न॰ -83 के नेशनल पार्क इलाके में नए ट्यूबवेल का उद्घाटन किया। इस मौके पर वार्ड की पार्षद जसपाल कौर और आम आदमी पार्टी बीसी विंग के प्रधान गुरचरण सिंह सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।
मेयर वनीत धीर ने कहा कि वार्ड-83 के नेशनल पार्क इलाके में पिछले कई वर्षों से लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि लोगों की मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करते हुए अब नए ट्यूबवेल को शुरू कर दिया गया है। इससे नेशनल पार्क और आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों को पेयजल की सुविधा मिलेगी और पानी की किल्लत दूर होने की उम्मीद है।