Thursday, 24 September 2026
पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने शुरू की विशेष नशा-विरोधी हेल्पलाइन

पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने शुरू की विशेष नशा-विरोधी हेल्पलाइन

पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने शुरू की विशेष नशा-विरोधी हेल्पलाइन

चण्डीगढ़  - बी बी आई टी डेस्क 

पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने यूटी सचिवालय, सेक्टर-9, चंडीगढ़ में नागरिकों के लिए विशेष नशा-विरोधी हेल्पलाइन नंबरों का औपचारिक शुभारंभ किया। इन हेल्पलाइनों के माध्यम से नागरिक नशे की बिक्री, तस्करी अथवा नशे के सेवन से जुड़ी जानकारी प्रशासन तक पहुंचा सकते हैं तथा जरूरतमंद लोगों के लिए सहायता मांग सकते हैं।

पंजाब के राज्यपाल श्री कटारिया ने नागरिकों से अपील की कि वे नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सक्रिय भागीदारी करें और नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी प्रशासन को दें। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता की पहचान और संपर्क संबंधी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी तथा शिकायतों पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 🔴 8283040100 — चंडीगढ़ नशा-विरोधी हेल्पलाइन (मोबाइल) 🔵 0172-2677037 — चंडीगढ़ नशा-विरोधी हेल्पलाइन (लैंडलाइन)🟢 1933 — मानस टोल-फ्री हेल्पलाइन 

प्रशासन की ओर से चंडीगढ़ में घर-घर सर्वे करवाने की भी योजना बनाई गई है, ताकि नशे से प्रभावित व्यक्तियों एवं परिवारों की पहचान कर उन्हें काउंसलिंग, उपचार और पुनर्वास जैसी सेवाओं से जोड़ा जा सके। 

नशे के खिलाफ इस अभियान में नागरिकों की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए राज्यपाल ने चंडीगढ़ को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया। 

Published on: 24 Sep 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111