Tuesday, 29 September 2026
लवली में हुई अप्रिय घटनाओं के लिए ‘आप’ सरकार जिम्मेदार -  अनिल सरीन

लवली में हुई अप्रिय घटनाओं के लिए ‘आप’ सरकार जिम्मेदार -  अनिल सरीन

लवली में हुई अप्रिय घटनाओं के लिए ‘आप’ सरकार जिम्मेदार -  अनिल सरीन

पुलिस बनी रही मूकदर्शक

पुलिस की मौजूदगी में विश्वविद्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी

 मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए 

जालन्धर - शिखा न्यूज नेटवर्क 

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश महासचिव अनिल सरीन ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, जालंधर में हुई अप्रिय घटनाओं की कड़ी निंदा की है।

चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय से जारी प्रेस बयान के अनुसार, अनिल सरीन ने इन घटनाओं के लिए पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि हथियारों के साथ बाहर से आए लोगों ने विश्वविद्यालय के अंदर जाकर लड़कियों के हॉस्टलों में प्रवेश करने की कोशिश की और बदतमीजी की।

उन्होंने सवाल किया कि ये लोग कौन थे, जिन्होंने पुलिस की मौजूदगी में विश्वविद्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थी कभी भी अपने क्लासरूम और लैब्स में आग नहीं लगा सकते।

अनिल सरीन ने आरोप लगाया कि पंजाब की ‘आप’ सरकार का स्तर इतना गिर गया है कि यदि उसका कोई राज्यसभा सदस्य पार्टी की नीतियों और भ्रष्टाचार से परेशान होकर दूसरी पार्टी में शामिल हो जाए, तो उसके साथ इस तरह की राजनीति की जाती है।

उन्होंने पंजाब की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि किस तरह बाहर से आए लोग विश्वविद्यालय में आग लगाकर चले गए और पंजाब पुलिस मूकदर्शक बनकर देखती रही। विश्वविद्यालय में पढ़ रहे बच्चों की सुरक्षा के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया गया, जो बेहद चिंताजनक स्थिति है।

अनिल सरीन ने मांग की कि इस मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

Published on: 29 Sep 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111