Tuesday, 29 September 2026
मोगा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

मोगा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

मोगा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

12 किलो हेरोइन, एक स्विफ्ट कार सहित तीन तस्कर गिरफ्तार 

मोगा - शिखा न्यूज नेटवर्क 

सीआईए स्टाफ ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 किलो हेरोइन समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर की एक स्विफ्ट कार भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में 2 फाजिल्का जिले तथा एक मोगा जिले से संबंधित बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने थाना अजीतवाल में तीनों आरोपियों पर एनडीपीएस के अधीन मामला दर्ज करके कारवाई शुरू कर दिया है।

जानकारी देते हुए एसपी डी अजय राज ने बताया कि सीआईए स्टाफ इंचार्ज इंस्पेक्टर दलजीत सिंह के अगुवाई में पुलिस पार्टी इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अजीतबल की दाना मंडी में एक बिना नंबर की स्विफ्ट कार खड़ी है, जिसमें नशे की खेप मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार की तलाशी ली, तो उसमें से 12 किलो हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस ने हेरोइन और वाहन को कब्जे में लेते हुए सोलब सिंह और बलजिंदर सिंह निवासी फाजिल्का तथा मनप्रीत सिंह निवासी गांव बोडे, थाना बधनी कलां, जिला मोगा को गिरफ्तार किया गया। फाजिल्का निवासी सोलब सिंह और बलजिंदर सिंह दोनों आरोपी फाजिल्का से मोगा में मनप्रीत सिंह को हेरोइन की सप्लाई देने के लिए आए थे। शुरुआती जांच में पता लगा कि हेरोइन पाकिस्तान से आया। क्यों कि दोनों आरोपी बॉर्डर डिस्ट्रीक से है। आरोपियों को अदालत पेश करके 3 दिन के पुलिस रिमांड लिया गया ताकि इनसे पूछ ताछ में और भी खुलासे हो सके।

Published on: 29 Sep 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111