Monday, 28 September 2026
खटकड़ कलां में केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में भाजपा ने शहीद भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि

खटकड़ कलां में केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में भाजपा ने शहीद भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि

खटकड़ कलां में केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में भाजपा ने शहीद भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि

पंजाब को नशामुक्त करने का लिया संकल्प 

खटकड़ कलां - शिखा न्यूज नेटवर्क 

भारतीय जनता पार्टी पंजाब द्वारा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर उनके पैतृक गांव खटकड़ कलां पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के साथ पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, महासचिव परमिंदर सिंह बराड़, सचिव मीनू सेठी, सचिव राकेश शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुज खोसला सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता और युवा उपस्थित थे।

केवल सिंह ढिल्लों ने शहीद भगत सिंह के जन्मदिवस पर समस्त देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि खटकड़ कलां की यह पवित्र धरती कुर्बानी, देशभक्ति, साहस और क्रांति की प्रेरणा का केंद्र है। शहीद भगत सिंह और उनके साथियों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर आने वाली पीढ़ियों के लिए देशसेवा का महान संदेश दिया।

केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि शहीदों के नाम पर सत्ता में आई आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब को बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है, जिसके कारण इन्हें शहीद भगत सिंह का जन्मदिवस मनाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं रह जाता।

आम आदमी पार्टी द्वारा मनाए जा रहे जश्न पर तीखा हमला करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों ने सवाल किया कि मुख्यमंत्री बताएं कि वे किस बात का जश्न मना रहे हैं? उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल के शासन के दौरान ‘आप’ ने शहीदों के सपनों का पंजाब बनाने के बजाय लोगों को गुमराह और लूटा है।

उन्होंने कहा, “जिस पंजाब में पांच दरिया बहते थे, आज वहां नशे का छठा दरिया बह रहा है। घर-घर में मातम छा रहा है, जवानी बर्बाद हो रही है, माताओं की गोद सूनी हो रही है, हर रोज हत्याएं हो रही हैं, कानून-व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है और पंजाब कर्ज के बोझ तले दब रहा है। जब पंजाब का घर-घर दर्द में हो, तब ऐसे जश्न शोभा नहीं देते।

उन्होंने कहा कि भाजपा शहीद भगत सिंह के सपनों वाला नशामुक्त, सुरक्षित, खुशहाल और विकसित पंजाब बनाने के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेगी।

Published on: 28 Sep 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111