30 सितंबर को सैकड़ों युवाअमित शाह जी की रैली में होंगे शामिल - दिनेश ढल्ल
जालन्धर - एस एन एन
30 सितंबर को जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी की प्रस्तावित रैली में बड़ी संख्या में युवा शामिल होंगे। इस संबंध में पार्थ ढल्ल के नेतृत्व में युवाओं ने रैली में भाग लेने की तैयारियां की हैं। रैली ‘नशा मुक्त पंजाब’ यात्राओं के समापन अवसर पर आयोजित की जा रही है।
दिनेश ढल्ल ने कहा कि पंजाब के युवाओं को नशे से बचाना और उन्हें शिक्षा, रोजगार, खेल तथा सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल किसी एक संस्था या राजनीतिक दल की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि परिवारों, युवाओं और पूरे समाज की साझी जिम्मेदारी है।
ढल्ल ने कहा कि जालंधर के युवा नशे के खिलाफ जागरूकता और स्वस्थ समाज के निर्माण के संदेश को आगे बढ़ाने के लिए रैली में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना और पंजाब की आने वाली पीढ़ी को नशे से दूर रखना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।