Saturday, 26 September 2026
30 सितंबर की महारैली पंजाब को नशा मुक्त बनाने के संकल्प का बनेगी -  परमिंदर सिंह बराड़

30 सितंबर की महारैली पंजाब को नशा मुक्त बनाने के संकल्प का बनेगी - परमिंदर सिंह बराड़

30 सितंबर की महारैली पंजाब को नशा मुक्त बनाने का संकल्प बनेगी  -  परमिंदर सिंह बराड़

जालंधर - एस एन एन 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री परमिंदर सिंह बराड़ ने 30 सितंबर को जालंधर के परागपुर जीटी रोड स्थित होटल लिली रिजॉर्ट के समीप होने वाली केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की नशा मुक्ति महारैली के रैली स्थल का दौरा कर तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पंडाल निर्माण, मंच व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल, सुरक्षा, यातायात और कार्यकर्ताओं के बैठने सहित विभिन्न प्रबंधों का निरीक्षण किया तथा संबंधित जिम्मेदार पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रदेश महामंत्री परमिंदर सिंह बराड़ ने कहा कि पंजाब आज नशे की गंभीर समस्या से जूझ रहा है और भारतीय जनता पार्टी इस चुनौती के खिलाफ जन-जागरण की व्यापक मुहिम चला रही है। उन्होंने कहा कि 30 सितंबर को होने वाली अमित शाह की नशा मुक्ति महारैली पंजाब के युवाओं, किसानों, महिलाओं और समाज के हर वर्ग की आवाज बनेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह महारैली पंजाब की राजनीति में एक नई दिशा तय करेगी और नशा मुक्त पंजाब के संकल्प को मजबूत करेगी।

भाजपा जिला जालंधर शहरी के अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि रैली की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं और जिले के सभी मंडलों, शक्ति केंद्रों तथा बूथों तक कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। 

इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव कृष्णदेव भंडारी, भाजपा जिला जालंधर देहाती नॉर्थ के अध्यक्ष मनमीत सिंह विकी साउथ के अध्यक्ष जगबीर सिंह बराड़, पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा, कैंटोनमेंट बोर्ड के सिविल सदस्य पुनीत शुक्ला, जिला सचिव अमित भाटिया सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Published on: 26 Sep 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111