नार्थ विधानसभा के कार्यकर्ता 30 सितंबर को अमित शाह की रैली को एतिहासिक बनायेगे - दिनेश ढल्ल
जालंधर - एस एन एन
पंजाब में बढ़ती नशे की समस्या के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने जन-जागरूकता अभियान को तेज करने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में 30 तारीख को आयोजित की जा रही नशा मुक्ति यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता आशीष सहगल ने की। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और युवा नेताओं ने भाग लिया तथा यात्रा को सफल बनाने के लिए रणनीति पर चर्चा की।
इस अवसर पर दिनेश ढल्ल और मनीष विज ने कहा कि पंजाब की युवा शक्ति प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत है। यदि युवाओं को शिक्षा, खेल, रोजगार और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ा जाए तो वे प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि परिवारों को तोड़ने और समाज की आर्थिक एवं सामाजिक व्यवस्था को कमजोर करने का भी कारण बनता है।
बैठक में भाजपा नेताओं ने कहा कि 30 तारीख को होने वाली नशा मुक्ति यात्रा पंजाब को नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश देगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं, युवाओं और आम नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होकर इसे सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि नशा मुक्त पंजाब के संकल्प को मजबूत करने का अभियान है।