Saturday, 26 September 2026
गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज में मनाया एनएसएस दिवस

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज में मनाया एनएसएस दिवस

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज में मनाया एनएसएस दिवस

समाज सेवा एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति किया जागरूक

एनएसएस के माध्यम से विद्यार्थी सामाजिक जागरूकता अभियानों, स्वच्छता अभियानों, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं -  डा॰ नवजोत 

जालन्धर  - रमेश महेन्द्रू 

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कॉलेज, लाडोवाली रोड में एनएसएस दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को समाज सेवा, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में जागरूक करने के लिए विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया।

कॉलेज की ओ.एस.डी. प्रो. (डॉ.) नवजोत कौर ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के इतिहास, उद्देश्यों और महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना पैदा करने के साथ-साथ उन्हें जिम्मेदार, संवेदनशील और समाज के प्रति प्रतिबद्ध नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

प्रो. (डॉ.) नवजोत कौर ने कहा कि कॉलेज जीवन युवाओं के लिए समाज सेवा से जुड़ने का महत्वपूर्ण अवसर होता है।एनएसएस के माध्यम से विद्यार्थी सामाजिक जागरूकता अभियानों, स्वच्छता अभियानों, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता तथा अन्य जनकल्याणकारी कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि एनएसएस की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, अनुशासन, सहानुभूति, सामाजिक जिम्मेदारी और नागरिक चेतना जैसे गुण विकसित होते हैं।

समाज सेवा से जुड़ना विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं व्यावहारिक कौशल को निखारने के साथ-साथ उनमें सेवा भावना भी पैदा करता है।

इस अवसर पर  कार्यक्रम अधिकारी डॉ. लखवीर सिंह ने विद्यार्थियों का धन्यवाद करते हुए उन्हें  एनएसएस की गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज कल्याण के कार्यों से निरंतर जुड़े रहने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि एनएसएस केवल विद्यार्थियों की गतिविधि नहीं, बल्कि ‘सेवा के माध्यम से शिक्षा’ का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जो युवाओं को समाज और देश की भलाई के लिए जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करता है।

Published on: 26 Sep 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111