Wednesday, 7 October 2026
विश्वविद्यालय कॉलेज के विद्यार्थियों ने अकादमिक उपलब्धियों से कॉलेज का नाम रोशन किया

विश्वविद्यालय कॉलेज के विद्यार्थियों ने अकादमिक उपलब्धियों से कॉलेज का नाम रोशन किया

विश्वविद्यालय कॉलेज के विद्यार्थियों ने अकादमिक उपलब्धियों से कॉलेज का नाम रोशन किया

जालंधर - एस एन एन 

गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी यूनिवर्सिटी कॉलेज, लाडोवाली रोड के बीच.वी.ओ सी के विद्यार्थियों ने मई 2026 के परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का नाम रोशन किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए कॉलेज की ओएसडी प्रोफेसर (डॉ.) नवजोत ने बताया कि परिणामों के अनुसार प्रभप्रीत सिंह ने अपनी कक्षा में प्रथम स्थान हासिल करते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर 5वां स्थान प्राप्त किया और 7.27 सीजीपीए  हासिल किया। इसी तरह फिज़ा ने कक्षा में दूसरा स्थान, विश्वविद्यालय स्तर पर 6वां स्थान और 7.25 सीजीपीए प्राप्त किया। आयुष अरोड़ा ने कक्षा में तीसरा स्थान, विश्वविद्यालय स्तर पर 7वां स्थान और 7.11 सीजीपीए हासिल किया।

इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) नवजोत ने विद्यार्थियों की इस शानदार अकादमिक उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों का मार्गदर्शन और कॉलेज द्वारा उपलब्ध करवाया जा रहा शिक्षण माहौल ऐसी उपलब्धियों का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि कॉलेज का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उनमें ज्ञान, कौशल और आत्मविश्वास का विकास करना है।

डॉ. नवजोत ने विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों को भी ऊंचे लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करती हैं।

इस अवसर पर डॉ. कादंबरी नायर और प्रो. हरलीन दुग्गल भी उपस्थित थीं।

Published on: 07 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111