Tuesday, 6 October 2026
पत्नी का पड़ोसी संग प्रेम प्रसंग बना पति की हत्या का कारण

पत्नी का पड़ोसी संग प्रेम प्रसंग बना पति की हत्या का कारण

पत्नी का पड़ोसी संग प्रेम प्रसंग बना पति की हत्या का कारण 

देहरादून  - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

उत्तराखंड की राज पत्नी का पड़ोसी संग प्रेम प्रसंग बना पति की हत्या का कारण  धानी देहरादून में अवैध संबंधों के चलते एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। प्रेमनगर इलाके में 32 वर्षीय मदन मुखिया की नृशंस हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी 30 वर्षीय पत्नी देवी और 23 वर्षीय पड़ोसी लल्लन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

 पुलिस जांच में सामने आया है कि पति को अपनी पत्नी और पड़ोसी के बीच चल रहे प्रेम-प्रसंग की भनक लग गई थी, जिसके बाद दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची और जंगल में ले जाकर चाकुओं से गोदकर मार डाला।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक मदन मुखिया और आरोपी लल्लन शर्मा दोनों पेशे से मजदूर थे और पड़ोस में रहने के कारण लल्लन का मदन के घर आना-जाना था। देवी और लल्लन पिछले दो से तीन वर्षों से एक-दूसरे के संपर्क में थे। हत्या से करीब दो दिन पहले मदन ने लल्लन के मोबाइल फोन में अपनी पत्नी की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो देख लिए थे।

इस राज के खुलते ही घर में भारी विवाद हुआ और मदन ने दोनों को जान से मारने तथा उनके अवैध रिश्ते की जानकारी समाज में उजागर करने की धमकी दी। भेद खुलने और बदनामी के डर से देवी और लल्लन ने मदन की हत्या का षड्यंत्र रच डाला।

योजना के तहत देवी ने अपने पति मदन को शराब पिलाने के बहाने प्रेमनगर क्षेत्र के पास स्थित जंगल में बुलाया। वहां लल्लन शर्मा धारदार हथियारों के साथ पहले से घात लगाकर बैठा हुआ था। जैसे ही मदन वहां पहुंचा, दोनों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ जानलेवा हमले शुरू कर दिए। मदन के शरीर पर चाकू से वार के कई गहरे घाव मिले, जिससे अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी शव को जंगल में ही छोड़कर फरार हो गए।

प्रेमनगर के जंगलों में खून से लथपथ अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव की शिनाख्त मदन मुखिया के रूप में की। घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों का सुराग मिला। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते आरोपी लल्लन शर्मा को एक मंदिर के पास से धर दबोचा। कड़ी पूछताछ में लल्लन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी देवी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Published on: 06 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111