Wednesday, 7 October 2026
दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस पर लुधियाना आऊटर के समीप पथराव

दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस पर लुधियाना आऊटर के समीप पथराव

दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस पर लुधियाना आऊटर के समीप पथराव

तीन खिड़कयों के शीशे टूटे,बाल बाल बचे यात्री

आरपीएफ नेअज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया  

​लुधियाना /अमृतसर - शिखा न्यूज नेटवर्क 

दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 14679) पर लुधियाना रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव की घटना सामने आई है।  

बताया जा रहा है कि ट्रेन जब लुधियाना के पास से गुजर रही थी, तब बाईं तरफ से अचानक पथराव हुआ। इसके कारण कोच नंबर NR 246321 (LWSCZ) की सीट नंबर 43, 44 और 45 के पास स्थित खिड़की के 3 कांच (शीशे) क्षतिग्रस्त हो गए।  

6 अक्टूबर की रात लगभग 10:25 बजे जब ट्रेन अमृतसर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर पहुंची, तो.आरपीएफ और कैरिज व वैगन टीमों द्वारा जांच की गई और संयुक्त नोट तैयार किया गया।  

मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष फिरोजपुर से सूचना मिलते ही आरपीएफ उप निरीक्षक विजयपाल सिंह, सहायक उप निरीक्षक चमन लाल और रणबीर सिंह ने मामले का संज्ञान लेकर जांच प्रक्रिया शुरू की।  

रेलवे सुरक्षा बल ने घटना को गंभीर आपराधिक हस्तक्षेप मानते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 153 और 147 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  

​मामले की विस्तृत जांच उप निरीक्षक विजयपाल सिंह को सौंपी गई है। पुलिस एवं संबंधित सुरक्षा एजेंसियां आसपास के सीसीटीवी कैमरों और वीडियो फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही हैं।  

Published on: 07 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111