पंजाब सरकार पर ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर दवाब बनाना चाहती है भाजपा
पंजाब के लोगों के समर्थन व प्रेम से भाजपा घबराई - मान
चंडीगढ़ - बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज
मुख्यमंत्री भगवंत मान के कैंप ऑफिस सीबीआई टीम जांच के लिए पहुंची। सीबीआई की यह कार्रवाई चंडीगढ़ के सेक्टर-2 स्थित हाउस नंबर 50 में हुई। बताया जा रहा है कि यह बंगला पंजाब के मुख्यमंत्री के कैंप ऑफिस-कम-गेस्ट हाउस के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। सीबीआई की टीम यहां पहुंचने के बाद मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य जानकारी की जांच कर रही है।
सीबीआई की कार्रवाई के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने पंजाब में होने वाले चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है और इसी वजह से उनकी सरकार को निशाना बनाया जा रहा है।
मान ने कहा कि उनके कैंप ऑफिस सीबीआई की छापेमारी की गई है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में पंजाब सरकार और उन्हें बदनाम करने के लिए ईडी और सीबीआई जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि पंजाब के लोगों से उन्हें मिल रहे समर्थन और प्यार से बीजेपी घबरा गई है। उनके मुताबिक, इसी वजह से केंद्रीय एजेंसियों के जरिए पंजाब सरकार पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है।