Wednesday, 7 October 2026
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से सेवा, समर्पण और कर्मयोग की प्रेरणा  -  अविनाश राय खन्ना

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से सेवा, समर्पण और कर्मयोग की प्रेरणा  -  अविनाश राय खन्ना

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से सेवा, समर्पण और कर्मयोग की प्रेरणा  -  अविनाश राय खन्ना

जालन्धर - एस एन एन 

भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी द्वारा जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जालंधर शहरी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। इसके उपरांत सेवा ज्योति यात्रा स्थानीय श्री राम चौक से प्रारंभ हुई।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना, प्रदेश सचिव सूरज भारद्वाज, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शीतल अंगुराल, पूर्व विधायक अविनाश चंद्र कलेर, दिनेश ढल्ल, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष सूद, रमन पब्बी, सुशील शर्मा, जिला महामंत्री राजेश कपूर ,अनिल सच्चर,रविन्द्र धीर सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का उल्लेख करते हुए अविनाश राय खन्ना ने कहा कि मोदी जी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, संघर्ष, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणादायक यात्रा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा कार्यकर्ताओं और देशवासियों के विश्वास को अपनी सबसे बड़ी पूंजी बताना प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ संकल्प, मेहनत और समर्पण से बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मेहनत, लगन और कर्मयोग से करोड़ों देशवासियों का विश्वास तथा लाखों कार्यकर्ताओं के दिल जीते हैं। इस मौके जिला सचिव अमित भाटिया, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Published on: 07 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111