Wednesday, 7 October 2026
पंजाब में मौसम का मिजाज बदला - ठंड ने दी दस्तक

पंजाब में मौसम का मिजाज बदला - ठंड ने दी दस्तक

पंजाब में मौसम का मिजाज बदला - ठंड ने दी दस्तक 

होशियारपुर के दसूहा सहित आसपास के इलाकों में भारी वर्षा के साथ ओलावृष्टि, गन्ने की फसल को हुआ नुकसान 

सड़कों पर पेड गिरे, पातायात हुआ अवरुद्ध 

होशियारपुर –  बिग बॉस इण्डिया टूडे न्यूज 

पंजाब में जिला होशियारपुर के दसूहा सहित आसपास के इलाकों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। ओलावृष्टि से धान और गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचा और कई जगह फसल बीच से टूट गई।

टांडा-दसूहा रोड पर आंधी के चलते पेड़ गिर गए। इससे टांडा से होशियारपुर को जोड़ने वाला लिंक रोड करीब 3 घंटे तक आवाजाही के लिए बंद रहा। वहीं, पठानकोट में  सुबह तेज बारिश हुई। बारिश और ओले गिरने से ठंडक बढ़ गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में कल के मुकाबले औसत अधिकतम तापमान में 1.8°C की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, राज्य में तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है।

चंडीगढ़ शहर में अधिकतम तापमान 32.9°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.3°C अधिक है। शहर में शाम 5:30 बजे तक 7.8एमएम बारिश भी रिकॉर्ड की गई। एयरपोर्ट क्षेत्र में तापमान 32.3°C रहा। 12 अक्टूबर से रात को ठंड बढ़ने के आसार हैं।

Published on: 07 Oct 2026

Author Info

Ramesh Mahendru
editor@bigbossindiatoday.com
9592029111