नाइजीरिया में दर्दनाक विमान हादसा
32 लोगो की मौत - 25 यात्री व 7 क्रू सदस्य शामिल
राष्ट्रपति बोला अहमद टिनबू ने किया गहरा दुख प्रकट
तीन दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित
नाइजीरिया/नई दिल्ली - बी बी आई टी न्यूज
नाइजीरिया में वायु सेना का एक विमान हादसे का शिकार हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 32 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एयर स्टाफ के प्रमुख एयर मार्शल संडे केल्विन सहित अन्य भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार विमान दक्षिणी नाइजीरिया के बेनिन शहर से लागोस के लिए एक नियमित मिशन पर रवाना हुआ था और सुबह करीब 9 बजे दक्षिण-पश्चिमी ओंडो राज्य के इग्बोकोडा इलाके में विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए तीन दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान किया है। उन्होंने पूरे देश में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाने के भी निर्देश दिए हैं।
राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक, हादसे में 25 यात्री और 7 क्रू सदस्य मारे गए हैं। राष्ट्रपति ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और वायु सेना को हादसे की तुरंत और गहन जांच के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
हादसे के बाद घटनास्थल पर राहत और बचाव अभियान चलाया गया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में नदी के पास लोगों की भीड़ और नावों से तलाशी लेते बचावकर्मी नजर आए।